हमारीवाणी

www.hamarivani.com

Labels

Popular Posts

Showing posts with label Sahara. Show all posts
Showing posts with label Sahara. Show all posts

Saturday, January 12, 2013

धर्म परिवर्तन की जगह बेहतर इंसान बनाने का प्रयास करना होगा


मनोज पाठक
स्वामी विवेकानंद के अम्रीका प्रवाश के दौरान एक अमरीकी प्रोफ़ेसर उनसे मिलने पंहुचा और स्वामी जी को प्रणाम कर कहा, ‘स्वामी जी, आप मुझे अपने हिंदू धर्म में दीक्षित करने की कृपा करें।’
इसपर स्वामी जी ने उसे कहा , ‘मैं यहां धर्म प्रचार के लिए आया हूं न कि धर्म परिवर्तन के लिए। मैं अमेरिकी धर्म-प्रचारकों को यह संदेश देने आया हूं कि वे धर्म परिवर्तन के अभियान को बंद कर प्रत्येक धर्म के लोगों को बेहतर इंसान बनाने का प्रयास करें। यही धर्म की सार्थकता है। यही सभी धर्मों का मकसद भी है। हिंदू संस्कृति विश्व बंधुत्व का संदेश देती है, मानवता को सबसे बड़ा धर्म मानती है।’ वह प्रोफेसर उनकी बातों से अभिभूत हो गए और बोले, ‘स्वामी जी, कृपया इस बारे में और विस्तार से कहिए।’

प्रोफेसर की यह बात सुनकर स्वामी जी ने कहा, ‘महाशय, इस पृथ्वी पर सबसे पहले मानव का आगमन हुआ था। उस समय कहीं कोई धर्म, जाति या भाषा न थी। मानव ने अपनी सुविधानुसार अपनी-अपनी भाषाओं, धर्म तथा जाति का निर्माण किया और अपने मुख्य उद्देश्य से भटक गया। यही कारण है कि समाज में तरह-तरह की विसंगतियां आ गई हैं। लोग आपस में विभाजित नजर आते हैं। इसलिए मैं तुम्हें यह कहना चाहता हूं कि तुम अपना धर्म पालन करते हुए अच्छे ईसाई बनो। हर धर्म का सार मानवता के गुणों को विकसित करने में है इसलिए तुम भारत के ऋषियों-मुनियों के शाश्वत संदेशों का लाभ उठाओ और उन्हें अपने जीवन में उतारो।’

Wednesday, January 2, 2013

सहारा समयलाइव: यह जल्दबाज़ी है या कुछ और?

यह जल्दबाज़ी है या कुछ और?
इंग्लैंड ने मेहनत कर सीरीज जीती, और समय लाइव ने जितवा दिया ऑस्ट्रेलिया को ... वैसे पूरे स्टोरी में इंग्लैंड ही जीती है.. हेडलाइन छोड़कर..!आप भी देखिए... —
वैसे मैच की समाप्ति तक यह खबर अपडेटेड भी नहीं है! 



यह गलती नागपुर टेस्ट के ड्रा होने के बाद समयलाइव टीम की तरफ से हुई और उसी समय पकड़ी भी गई.. अबतक यह सिर्फ फेसबुक पर ही था, लेकिन समय मिलने के बाद अब विधिवत ब्लॉग पर प्रकाशित किया जा रहा है.. 

@ बिना अनुमति प्रकाशन अवैध. 9871283999. Powered by Blogger.

blogger