हमारीवाणी

www.hamarivani.com

Labels

Popular Posts

Showing posts with label I Hate ‘Lal Salaam’. Show all posts
Showing posts with label I Hate ‘Lal Salaam’. Show all posts

Thursday, January 10, 2013

लाल सलाम कितना भयावह है, देखिए तस्वीरें..


ऐसा आतंक , पहले कभी नहीं देखा,
कृपया नक्सलियों का बहिष्कार करें
श्रवण शुक्ल(आज मुझे नफरत हो रही है नक्सलियों से, जवानों के साथ ऐसा बर्ताव? आखिर वो भी तो इंसान हैं न? सिर्फ रोना आ रहा है.. नीचे की तस्वीरों को देखकर)

इन्हें कोई प्यारा कोई
यह आम लोगों की नहीं
सिर्फ सत्ता हासिल करने की लड़ाई लड़ रहे हैं
झारखंड के लातेहार में नक्सलियों से साथ संघर्ष में मारे गए जवानों के पेट से प्रेशर बम मिला है। यह बम जवानों का पोस्टमार्टम किए जाने के दौरान डाक्टरों को मिला। इस बात का खुलासा होने के बाद नक्सलियों के स्याह चेहरे का एक और बदनुमा रंग सामने आ गया है। आज पता चला, लाल सलाम कितना भयावह है

नीचे दो चार तस्वीरें दे रहा हूँ .. इनकी बर्बरता खुद बा खुद समझ में आ जायेगी

अबतक व्यवस्था के खिलाफ लड़ रहे नक्सलियों ने यह घिनौनी हरकत लातेहार में की है। नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 7-10 जवानों के लापता होने की खबर आई थी, जिसके बाद सर्च आपरेशन में इन जवानों के शव मिले।

मैंने इन तस्वीरों से इतर भी
बहुत सारी तस्वीरें देखीं

इतना वीभत्स रूप किसी का
नहीं देखा I Hate ‘Lal Salaam’
नक्सलियों ने जवानों की हत्या करने के बाद उनके पेट को फाड़कर जवानों के पेट में ही बन ट्रांसप्लांट कर दिया था, ताकि जब जवान अपने साथी को ले जाने के लिए आये तो उन सबको समूह में ही रिमोट कंट्रोल द्वारा उड़ाया जा सके।

ऐसी घिनौनी हरकत नक्सलियों द्वारा किए जाने का मामला पहली बार सामने आया है। एक तरफ नक्सली पूरे समाज को अपना अंग मानते हैं तो दूसरी तरफ उन्होंने अपने इस घिनौने रूप का प्रदर्शन किया। नक्सलियों की इस घिनौनी हरकत की तीव्र भर्त्सना हो रही है।

नक्सलियों की कोई भी सूचना मिले
कृपया सुरक्षा बलों को सूचित करें
इस घटना के बाद अब नक्सलियों के लिए आम जन-मानस के मन में घृणा उत्पन्न हो गई है। बातचीत में एक व्यक्ति ने बताया, ‘अबतक नक्सलियों के लिए थोड़ी उम्मीद थी कि वो मानव होंगे, लेकिन अब नफरत हो रही है! आज लाल आतंक का घिनौना चेहरा सामने आया जब मृत जवानों के पेट में नक्सलियों द्वारा बल ट्रांसप्लांट किए जाने की खबर मिली। जवानो को मारकर उनके पेट में बम ट्रांसप्लांट करनावाकई इससे ज्यादा घृणित बात न कभी सुनी न कभी देखी..! जवानों की डेड बॉडी देखकर रोना आ रहा है’।

इन जवानों में कोई अपना भी होगा
ऐसे में नक्सलियों की इस मुहिम का क्या फायदा? जब वो आम जन की समस्याओं के लिए नहीं लड़ रहे अब लगता है कि नक्सलियों को आम लोगों से कोई मतलब नहीं वो सिर्फ सत्ता के लिए ही संघर्ष कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने घिनौनी करतूतों का भी सहारा लेना शुरू कर दिया है

मैंने इन तस्वीरों से इतर भी बहुत सारी तस्वीरें देखीं इतना वीभत्स रूप किसी का नहीं देखा I Hate ‘Lal Salaam’

@ बिना अनुमति प्रकाशन अवैध. 9871283999. Powered by Blogger.

blogger