हमारीवाणी

www.hamarivani.com

Labels

Popular Posts

Showing posts with label मुस्कराते. Show all posts
Showing posts with label मुस्कराते. Show all posts

Saturday, October 4, 2014

यूं ही नहीं मुस्कराते हम बेवजह..

यूं ही नहीं मुस्कराते हम
बेवजह.. पता है।
उसके लिए निकली आह भी
दूरियों को खींचती लकीर बन जाती है
वो खुश है, किसी के झूठ को सच समझ
हम ही बेचैन हैं उसकी यादों संग
तभी तो कहीं भी
यूं गुमसुम हो बैठ
जैसे फ़कीर बन जाते हैं...
यूँ तो गुजारी है जिंदगी हमने
इश्क की तड़प में ही
नहीं चाहा..उसे पास रखना
वरना रकीब ही बन जाते
क्योंकि आदत है हमें... दुश्मनों को पास रखने की
ऐसा ही हूं मैं

Sunday, March 9, 2014

गहरा राज होता है हर मुस्कराते चेहरे का!

हमेशा मुस्कराने वाले
खुश रहें
ये जरुरी तो नहीं...
लाख गम होते हैं
जो छुपा लेते हैं
वो मुस्कान तले
मुस्कराने झूठी हैं
हर उस बार
जब
उसकी आँखे गवाही न दें
खुशियों की
कोई न कोई
गहरा राज होता है
हर मुस्कराते चेहरे का
मगर वो, खुद में ही
पसंद करते हैं मरना
ताकि
कोई उनके ग़मो से
नफ़रत न कर सके
उनका चेहरा कभी -कभी ही
खिलखिलाता है
जब उनके ग़म को
ख़ुशी मिले कोई
हर मुस्कराता चेहरा
खुश हो ...जरुरी तो नही
स्व(c)

श्रवण शुक्ल
@ बिना अनुमति प्रकाशन अवैध. 9871283999. Powered by Blogger.

blogger