हमारीवाणी

www.hamarivani.com

Labels

Popular Posts

Showing posts with label अरविंद केजरीवाल. Show all posts
Showing posts with label अरविंद केजरीवाल. Show all posts

Wednesday, April 22, 2015

जंतर-मंतर LIVE: महज गजेंद्र नहीं, ये तो समूचे परिवार की हत्या है!

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की रैली के दौरान एक गजेंद्र सिंह ने हजारो लोगों के सामने आत्महत्या कर ली। गजेंद्र ने दिल्ली के सीएम, डिप्टी सीएम, कैबिनेट मंत्रियों समेत हजारो लोगों के सामने अपनी जान दे दी, और मीडिया समेत(उसमें मैं खुद) सभी लोग तमाशा देखते रहे। गजेंद्र के लटकने के समय और बाद भी भाषणबाजी चलती रही, भीड़ के चलते कोई हिल भी नहीं पा रहा था, लेकिन गजेंद्र संभवत: उसी समय अपनी आखिरी यात्रा पर निकल चुके थे।

जब परिवार के मुखिया की मौत होती है, तो सिर्फ वही नहीं मरता। गजेंद्र के साथ मर गया उसका परिवार। गजेंद्र के साथ ही मर गया उसका बूढ़ा बाप। गजेंद्र के साथ ही मर गई उसकी पत्नी। गजेंद्र के साथ ही मर गए उसके 3 बच्चे। गजेंद्र के साथ ही मर गई, उन सभी की इंसानियत, तो उसकी मौत पर तमाशा देखते रहे। गजेंद्र के साथ ही मर गई, वो उम्मीद। जिस उम्मीद में वो और उसका परिवार जी रहा था। गजेंद्र के साथ ही मर गए उसके परिवार के वो सपने, जो उन्होंने फसल सही होने या खराब होने पर भी पाल रखे थे। गजेंद्र के साथ ही मर गया वो संघर्ष, जो गजेंद्र जीते जी अपने परिवार को पालने के लिए करता। क्योंकि अब कुछ बचा नहीं।

आम आदमी पार्टी की रैली में जो कुछ भी हुआ, वो दुख:द है। आप वाले इतनी मोटी चमड़ी के निकलेंगे, उम्मीद नहीं थी। गजेंद्र सबके सामने पेड़ पर बैठा रहा। लेकिन जब विश्वास ने कहा कि उसे पुलिस वाले उतारे। जल्दी उतारे, पेड़ पर कैसे चढ़ गया किसान, जैसे शब्दों के वाणों से दिल्ली पुलिस को वेधना शुरू किया, तो किसान ने घबराहट में आकर अपने ही गमछे को गले और पेड़ से बांधकर कूद गया। जिसकी वजह से लटकते ही उसकी गर्दन टूट गई, और जीभ निकल आई। जबतक 4-5 लोगों ने उसे उतारा, तभी शायद वो दम तोड़ चुका था।

किसान गजेंद्र को पेड़ से उतारने वाला व्यक्ति वहीं, पेड़ पर ही घबराकर होशो-हवास खो बैठा। हालांकि उसके साथियों ने उसे पकड़ा और बचाया। लेकिन इस दौरान आम आदमी पार्टी की रैली होती रही। विश्वास बोलते रहे, मनीष बोलते रहे, केजरीवाल बोलते रहे। दिल्ली पुलिस को ललकारते रहे, शिक्षकों को ललकारते रहे, केंद्र सरकार को ललकारते रहे। रैली के बाद उसकी मौत पर रोकर क्या होगा सरकार?

अब तमाम नेता घड़ियाली आंसू रोयेंगे। छाती पीटेंगे। हाय हाय करेंगे। राहुल गांधी गजेंद्र की मौत के बाद आरएमएल अस्पताल पहुंचे, तो कांग्रेसी नारे लगा रहे थे, राहुल तुम संघर्ष करो। हम तुम्हारे साथ हैं। ऐसे ही अन्य दलों के कार्यकर्ता अब नारे लगाएंगे। लेकिन जो अबतक संघर्ष कर रहा था, उसका संघर्ष तो दम तोड़ चुका है। वो तो दुनिया से ही कूच कर चुका है। क्या कागज के चंद टुकड़े उसकी जिंदगी वापस ला पाएगी? कमी जितनी राजस्थान के स्थानीय प्रशासन की है, उतनी ही शायद केंद्र सरकार की भी हो। लेकिन जो संवेदनहीनता जंतर मंतर पर हम सबने बरती, वो कभी फिर न बरती जाए। बस यही उम्मीद करता हूं। जिस तरह उसे पेड़ पर चढ़े घंटे भर बीत चुके थे, और उसकी धमकी को लोगों ने हल्के में ले लिया था, वैसे ही किसी परेशान की आवाज को हल्के में न लिया जाए। वर्ना लोग मरते रहेंगे। उनके साथ ही मरता रहेगा, उनका सपना। उनके परिवार का सपना। उनके यतीमों का सपना। और दागदार होती रहेगी जिंदगी।

Tuesday, February 17, 2015

दिल्ली विधानसभा चुनाव की खास कवरेज

दिल्ली विधानसभा चुनाव अभूतपूर्व रहे। मेरे लिए भी। तमाम विश्लेषकों के विश्लेषण झूठे साबित हुए, कुछ अपने भी। फिर भी, कुछ खास बाइलाइन्स, जो अगले चुनाव में भी काम आएंगी, उनका गणित समझने के लिए आप लिंक्स पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

दिल्ली के कोने-कोने से रामलीला मैदान आए लोग
शपथग्रहण के लिए मेट्रो में AAP समर्थकों का रेला
लड़खड़ाती कांग्रेस ने डुबो दी बीजेपी की लुटिया!
पढ़ें: केजरीवाल की जीत से क्या-क्या पाएगी दिल्ली
टूट गया मोदी-शाह के अपराजय होने का मिथक!
एग्जिट पोल्स अगर गलत साबित हुए तो किरनकैसे करेंगीकाम???
BJP के क्षेत्रीय क्षत्रपों काभविष्यतय करेगी‘10 फरवरी’  
मोदी-शाह के अपराजेयहोने कामिथक कहीं तोड़न दे दिल्ली!
बूथ प्रबंधन और पन्ना प्रमुखों के दम पर जीतेगी बीजेपी
गाली-गलौच, निगेटिव कैंपेन के लिए याद रहेगा ये दिल्ली चुनाव 
दिल्ली में BJP को डुबा ना दें MCD का करप्शन!
बीजेपी, आप का खेल बिगाड़ सकती है कांग्रेस!
 जब आमने-सामने आ गए आप और BJP वर्कर
दिल्ली में अपने दांव से चित होने की ओर BJP!
मंगोलपुरी: राखी की खिसक सकती है जमीन
नांगलोई जट में मुकाबला शौकीन Vs शौकीन
 रोहिणी: मोदी की रैली में खूब चला 'काम धंधा'
शकूर बस्ती: किरण के आने से बदले समीकरण
त्रिनगर: कहीं बिगड़ ना जाए 'आप' पार्टी का खेल! http://khabar.ibnlive.in.com/news/135692/12/
मिल गई भोपुओं के शोर से बच्चों को राहत http://khabar.ibnlive.in.com/news/135854/12/4
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली: BJP-आप में कांटे की टक्कर http://khabar.ibnlive.in.com/news/135856/12/4
दिल्ली चुनाव में मोदी का क्या काम:महाबल मिश्रा http://khabar.ibnlive.in.com/news/135667/12/4
पढ़े: पालम में किसके बीच है कांटे का मुकाबला http://khabar.ibnlive.in.com/news/135651/12/
आरके पुरम: आप का करोड़पति उम्मीदवार भारी! http://khabar.ibnlive.in.com/news/135649/12/4
 'वकीलों पर लाठीचार्ज' किरण पर कितना भारी? http://khabar.ibnlive.in.com/news/135647/12/
'किरन CM बनीं तो दिल्ली को थाना बना देंगी' http://khabar.ibnlive.in.com/news/135602/12/4
दिल्ली: लक्ष्मीनगर में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला!
दिल्ली: कृष्णा नगर में किरन के आगे सब फेल
बेदी हुईं किनारे, बीजेपी अब मोदी के सहारे! http://khabar.ibnlive.in.com/news/135566/12/4
कोंडली: आप-बीजेपी-कांग्रेस में तगड़ी फाइट http://khabar.ibnlive.in.com/news/135537/12/4
दंगों से कितना बदला त्रिलोकपुरी का चुनावी गणित http://khabar.ibnlive.in.com/news/135518/12/4
मोदी की रैली के लिए चाइनीज मीडिया पास http://khabar.ibnlive.in.com/news/135507/12/4
जिम्मेदारी से भागते क्यों हैं केजरीवाल: किरन http://khabar.ibnlive.in.com/news/135469/12/
कृष्णा तीरथ-किरन बेदी हैं भगोड़ी: चौ. प्रेम सिंह http://khabar.ibnlive.in.com/news/135422/12/
काठ की हंडिया थी आप,काम खत्म: चौ. प्रेम सिंह http://khabar.ibnlive.in.com/news/135421/12/
संगम विहार: AAP का जलवा, कब होगा विकास? http://khabar.ibnlive.in.com/news/135407/12/4
अंबेडकरनगर में चौधरी साहब को मिलेगा 'प्रेम'! http://khabar.ibnlive.in.com/news/135406/12/4
प्रेम सिंह ने बोला किरन, कृष्णा तीरथ पर हमला http://khabar.ibnlive.in.com/news/135438/12/4
नई दिल्ली सीट पर फिर केजरीवाल? वोटर खामोश http://khabar.ibnlive.in.com/news/135439/12/4
ग्रेटर कैलाश: कांग्रेस को जीत दिला पाएंगी शर्मिष्ठा? http://khabar.ibnlive.in.com/news/135356/12/4
ग्रेटर कैलाश में सेलेब्रिटी का क्या काम: BJP प्रत्याशी http://khabar.ibnlive.in.com/news/135355/12/4
कालकाजी रोडशो: जोश में कांग्रेस, करेगी वापसी! http://khabar.ibnlive.in.com/news/135321/12/4
‘राम’ के नाम पर ही मिलती है इस सीट पर जीत! http://khabar.ibnlive.in.com/news/135138/12/4
मोदी के 'वंशवाद' की बिधूड़ी ने की ऐसी व्याख्या! http://khabar.ibnlive.in.com/news/135102/12/4
तुगलकाबाद: युवा तुर्कों की जंग से चुनाव रोचक http://khabar.ibnlive.in.com/news/135101/12/4
ओखला सीट: इस बार मुस्लिम वोट होंगे दो फाड़? http://khabar.ibnlive.in.com/news/135100/12/4
राजौरी गॉर्डन: आप-अकाली में कांटे का मुकाबला! http://khabar.ibnlive.in.com/news/135074/12/4
मोती नगर: BJP-AAP में फाइट, कांग्रेस गायब! http://khabar.ibnlive.in.com/news/135033/12/
पढ़ें: क्या हैं दिल्ली की इन दस सीटों का रुझान http://khabar.ibnlive.in.com/news/135032/12/4
कांग्रेस भी उतरी हाईटेक चुनाव प्रचार में, 45 रथ तैयार http://khabar.ibnlive.in.com/news/134986/12/4
कांग्रेस में राहुल-सोनिया के अलावा कोई नहीं:तीरथ http://khabar.ibnlive.in.com/news/134973/12/
करोल बाग- अंदरुनी कलह से जूझ रही है बीजेपी http://khabar.ibnlive.in.com/news/134931/12/
शोएब इकबाल का मजबूत गढ़ है मटियामहल सीट http://khabar.ibnlive.in.com/news/134927/12/ ..
बल्लीमारान में रुक गया मोदी का 'विजय' रथ! http://khabar.ibnlive.in.com/news/134837/12/4
यहां ‘मोदी’, ‘केजरीवाल’,सब बिकते हैं, खरीदोगे..!
अभेद्य है बल्लीमारान का कांग्रेसी किला!
@ बिना अनुमति प्रकाशन अवैध. 9871283999. Powered by Blogger.

blogger